सीतापुर, जनवरी 29 -- सीतापुर, संवाददाता। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व महाराष्ट्र सरकार के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे में निधन पर गुरुवार को लहरपुर के गोडियनपुरवा में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश महासचिव प्रवीण कुमार सिंह व पार्टी के जिला अध्यक्ष ललित सिंह ने पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रदेश महासचिव ने कहा कि अजित पवार का निधन देश और पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। वे एक दूरदर्शी, कर्मठ एवं जनप्रिय नेता थे। जिनका योगदान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबूत करने में स्मरणीय रहेगा। इस दौरान मनोज कुमार यादव, संतोष रस्तोगी, गुडडू भार्गव, प्रदीप यादव, नसीम गाजी, अकील अहमद, मो. समीर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.