मुंबई, अप्रैल 24 -- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दिग्गज नेता अजित पवार की विमान हादसे में हुई दर्दनाक मौत के महीनों बाद, इस मामले में एक चौंकाने वाला दावा किया जा रहा है। एनसीपी नेता और राज्य विधान परिषद के सदस्य अमोल मिटकरी ने आरोप लगाया है कि बारामती में अजित पवार के खिलाफ 'काला जादू' और 'अघोरी पूजा' की गई थी। गौरतलब है कि 28 जनवरी को बारामती में हुए एक विमान हादसे में महाराष्ट्र के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री और चार अन्य लोगों की जान चली गई थी। अजित पवार को प्यार से 'दादा' कहा जाता था।अमोल मिटकरी के मुख्य दावे और आरोप अमोल मिटकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर सिलसिलेवार पोस्ट करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। विद्या प्रतिष्ठान के पास अघोरी पूजा: मिटकरी का दावा है कि विद्या प्रतिष्ठान एआई इमारत के निर्माण स्थल के पास आधी रात को ...