मिर्जापुर, फरवरी 6 -- पड़री। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का अस्थि-कलश शुक्रवार को पहाड़ी विकास खंड के भरपुरा स्थित एक लॉन में रखा गया। इस दौरान लोगों ने श्रद्धांजलि आर्पित की। एनसीपी यूथ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा और एनसीपी यूपी के प्रदेश महासचिव अरुण दुबे की देखरेख में धनंजय शर्मा एवं सुनील त्रिपाठी अस्थि-कलश लेकर भरपुरा पहुंचे। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में आमजन अस्थि-कलश पर पुष्पांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में पहाड़ी ब्लॉक प्रमुख इंद्रबहादुर पांडेय, प्रधान संघ अध्यक्ष व्यासजी बिंद, मंटू चौबे, रामदेव सरोज, अम्बर दुबे, विशाल पांडेय, देवमणि उर्फ मख्खड़ दुबे, संतोष तिवारी, चंदन दुबे व प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.