नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स को शुक्रवार, 17 अप्रैल की रात आईपीएल 2026 में एक और हार का सामना करना पड़ा। केकेआर ने जीटी के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए 180 रन बोर्ड पर लगाए थे, टीम के सबसे महंगे प्लेयर कैमरन ग्रीन ने फॉर्म में वापसी करते हुए अर्धशतक जड़ा था, मगर कोलकाता के गेंदबाज इस स्कोर को डिफेंड नहीं कर पाए और ग्रीन की फिफ्टी पर पानी फिर गया। कोलकाता नाइट राइडर्स की यह आईपीएल 2026 में 6 मैचों में 5वीं हार है। इस हार के साथ कप्तान अजिंक्य रहाणे पर बड़ा कलंक लग गया है। वह आईपीएल के इतिहास के सबसे घटिया कप्तान बन गए हैं। यह भी पढ़ें- चिन्नास्वामी में आज RCB vs DC भिड़ंत, कोहली के सामने राहुल; देखें पिच रिपोर्ट जी हां, आईपीएल के इतिहास में कम से कम 25 मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों की लिस...