नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर और टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। केकेआर को अभी तक सीजन की पहली जीत नहीं मिल सकी है। खिलाड़ी चोटिल हो रहे हैं और कई खिलाड़ी पहले ही बाहर हो चुके हैं। अब जब मंगलवार 14 अप्रैल को कोलकाता की टीम आईपीएल के 19वें सीजन का पांचवां मैच खेलने उतरी तो फिर से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं, मैच के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने अजिंक्य रहाणे पर लाखों रुपयों का जुर्माना भी लगा दिया है। दरअसल, केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे को आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स समय पर अपने 20 ओवर नहीं फेंक पाई थी। एक ओवर सीएसके ने देरी से किया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.