नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- अजिंक्य रहाणे जब गुरुवार 2 अप्रैल को आईपीएल 2026 के मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए मैदान पर उतरे तो उनके ये एक ऐतिहासिक उपलब्धि थी। ऐसा इसलिए, क्योंकि अजिंक्य रहाणे उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में 200 या इससे ज्यादा मैच खेले हैं। इस तरह IPL में मैचों की डबल सेंचुरी अजिंक्य रहाणे ने पूरी कर ली है। वे गुरुवार को जब कोलकाता के ईडन गार्डेंस स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ केकेआर का सीजन का दूसरा मुकाबला खेलने उतरे तो ये उनका 200वां आईपीएल मैच था। उनसे पहले 10 दिग्गज इस पड़ाव को पार कर चुके हैं। इनमें एमएस धोनी सबसे ऊपर हैं। एमएस धोनी सबसे ज्यादा आईपीएल मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 278 मुकाबले खेले हैं। रोहित शर्मा लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं,...