नई दिल्ली, अगस्त 20 -- शुभमन गिल अब भारत की टेस्ट टीम के रेगुलर कैप्टन हैं। इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से उन्होंने अपने कप्तानी करियर की शुरुआत की थी, जहां टीम इंडिया ने 2-2 से सीरीज ड्रॉ कराई थी। उस दौरे पर उनकी कप्तानी और बल्लेबाजी अलग नजर आई थी और अब श्रीलंका दौरे पर भी उन्होंने दमदार कप्तानी की। इसकी तारीफ खुद टेस्ट कप्तानी कर चुके अजिंक्य रहाणे ने की है, जो बतौर कप्तान ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज टीम इंडिया को जिता चुके हैं। रहाणे ने गिल को प्रोएक्टिव कप्तान बताया है। रहाणे ने गिल ने गेंदबाजी में जो बदलाव किए, उसके लिए भी सराहा। पूर्व भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने शुभमन गिल की कप्तानी को लेकर सोनी स्पोर्ट्स पर कहा, "हमने इंग्लैंड और यहां कप्तान के तौर पर शुभमन गिल को देखा, उन्होंने बहुत अच्छी लीडरशिप की। वह बहुत प्रो...