अजिंक्य रहाणे को किसने कहा 'शाकालका बेबी'? रोहित शर्मा ने कुछ ऐसे दी रिटायरमेंट की बधाई
मुंबई, जुलाई 31 -- पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने लंबे समय तक अपने साथी रहे अजिंक्य रहाणे के बारे में कहा कि उनकी 'प्रतिबद्धता और पेशेवरपन' उन्हें सबसे अलग बनाती थी जबकि मौजूदा कप्तान शुभमन गिल ने उन्हें एक 'आदर्श' खिलाड़ी करार दिया। रहाणे ने 12 साल तक चले अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को 30 जुलाई को अलविदा कह दिया। इस 38 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने करियर में 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। रोहित ने एक्स पर लिखा, ''हमने कई सालों तक ड्रेसिंग रूम साझा किया है और मैं जानता हूं कि आपने जो कुछ भी हासिल किया है, उसमें कितनी मेहनत लगी है। आपकी प्रतिबद्धता और पेशेवरपन आपको हमेशा से दूसरों से अलग बनाता आया है। शानदार करियर के लिए बधाई। ढेर सारी शुभकामनाएं।'' यह भी पढ़ें- अश्विन ने चुने वर्ल्ड कप के लिए संभावित खिलाड़ी, वैभव सूर्यवंशी पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.