नई दिल्ली, जुलाई 30 -- अजिंक्य रहाणे ने 38 साल की उम्र में क्रिकेट के हर फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। रिटायरमेंट की सूचना रहाणे ने 30 जुलाई 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करके दी। खराब फॉर्म के चलते 3 साल पहले टीम से बाहर हुए अजिंक्य रहाणे ने लगातार डोमेस्टिक क्रिकेट खेलकर वापसी करना चाही, मगर वह हर बार नाकाम रहे। जुलाई 2023 में उन्होंने भारत के लिए आखिरी टेस्ट खेला था। वह इस बीच आईपीएल में भी रन बनाते रहे, उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी बड़ी टीम की कमान भी संभाली। मगर अब थकहारकर उन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। यह भी पढ़ें- रोहित-कोहली से लेकर जायसवाल तक, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 7 भारतीयटीम इंडिया के लिए कैसा रहा अजिंक्य रहाणे का करियर अजिंक्य रहाणे लिमिटेड ओवर क्रिकेट में भारत के ...