अजिंक्य रहाणे का दावा- शतकों के शतक के बारे में सोच रहे होंगे विराट कोहली, क्योंकि.
नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज के पहले मैच में दमदार शतक जड़ा, जो वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका 55वां शतक था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके शतकों की संख्या 86 हो गई है। वे अब 100 शतकों के बारे में भी सोच सकते हैं। इसके बारे में पूर्व क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने बात की है। 10 चौके और 9 छक्कों की मदद से नाबाद 139 रनों की पारी खेलने वाले विराट कोहली ने टीम इंडिया को आसानी से जीत दिला दी। इस पर रहाणे ने कहा है कि अगर वे 100 शतकों के बारे में सोचते हैं, इसमें कोई बुराई नहीं है। 100 शतकों का वर्ल्ड रिकॉर्ड उनके आदर्श सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। अजिंक्य रहाणे ने क्रिकबज पर कहा, "मुझे लगता है कि जब विराट कोहली खुद पर प्रेशर डालते हैं, तभी वह अपने बेस्ट फॉर्म में होते हैं। हर इनिंग मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.