नई दिल्ली, मार्च 29 -- आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अंजिक्ये रहाणे ने शानदार पारी खेली है। उनकी दमदार अर्धशतकीय पारी की मदद से केकेआर की टीम मुंबई के खिलाफ 200 से अधिक के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। अंजिक्य रहाणे ने मुंबई के खतरनाक गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 67 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने इस दौरान चार चौके और 6 छक्के लगाए। रहाणे ने इस इनिंग में अपने विस्फोटक अंदाज को दिखाते हुए 167.50 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग की। यह भी पढ़ें- सूर्यकुमार यादव मुंबई की प्लेइंग XI से बाहर, रोहित शर्मा अंदर, KKR की 11 क्या? इस 67 रनों की पारी के साथ ही रहाणे ने गौतम गंभीर का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आज के मैच से पहले गौतम गंभीर मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेलने वाले केकेआर के ...