लखीमपुरखीरी, जून 25 -- थाना हैदराबाद क्षेत्र की अज़ान पुलिस चौकी इलाके में पशु चोरों के हौसले बुलंद हैं। मंगलवार रात चोरों ने बगहा और चमरपुरवा गांव में धावा बोलकर कुल पांच दुधारू भैंसें चोरी कर लीं। वहीं चमरपुरवा गांव में ग्रामीणों ने एक किशोर को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। लगातार हो रही पशु चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। बगहा गांव निवासी किसान अजय कुमार वर्मा ने बताया कि मंगलवार रात परिवार के साथ सोने के बाद आधी रात को उनकी पत्नी को घर के सामने बने बग्गर से आहट सुनाई दी। बाहर जाकर देखा तो वहां बंधी तीनों भैंसें गायब थीं। यह भी पढ़ें- भैंस चोरी में दो युवकों को रस्सी से बांधकर की पूछताछ शोर मचाने पर परिवार और ग्रामीणों ने आसपास काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित के अनुसार चोरी गई भै...