बलिया, मार्च 8 -- बलिया, संवाददाता। रमजानुल मुबारक के पाक महीने में मुस्लिम लोगों ने रविवार को भोर में सहरी खाया और 18वां रोजा रखा। रोजेदारों ने मस्जिदों में इबादत के साथ ही कुरआन की तिलावत की। विभिन्न मस्जिदों में पांच वक्त की नमाज के साथ एशा के वक्त तरावीह की बीस रेकात विशेष नमाज भी अदा की। दोपहर बाद से घरों में महिलाएं इफ्तार की तैयारी करने में लग गई। इस दौरान इफ्तार के लिए विभिन्न तरह की पकवान बनाए गए। शाम को मस्जिदों से मगरीब की अजान की पुकार होने पर रोजेदारों ने खजूर व पानी से रोजा खोला और चना की घुघनी, पकौड़ी, चिप्स, फल आदि से इफ्तार की। रसड़ा हिसं के अनुसार कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में मुस्लिम लोगों ने रविवार को एहतराम के साथ 18वां रोजा रखा। मस्जिदों में इबादत के साथ ही कुरआन की तिलावत की। शाम को मगरीब की अजान होने पर खजूर व पान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.