अजातशत्रु जनरल खंडूड़ी ने जनजातीय बच्चों को दिया संरक्षण: तरुण विजय
देहरादून, मई 19 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। झाझरा स्थित जनजातीय गुरुकुल 'दून संस्कृति विद्यालय' में पूर्व मुख्यमंत्री जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। विद्यालय के संस्थापक-संरक्षक जनरल खंडूड़ी को याद करते हुए पूर्व सांसद तरुण विजय ने श्रद्धांजलि में कहा कि वे सेना के कठोर जनरल और जनता के मृदुल मित्र थे। वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एक सच्चे 'अजातशत्रु' नेता थे।तरुण विजय ने संस्मरण साझा करते हुए बताया कि 1999 में जब वे जनजातीय बच्चों के इस विद्यालय की कल्पना लेकर गए, तब जनरल साहब वैचारिक मतभेद लांघकर उन्हें तत्कालीन कांग्रेस नेता नारायण दत्त तिवारी के पास ले गए। खंडूड़ी जी के प्रयासों से ही तिवारी जी इस विद्यालय के संरक्षक बने और बतौर मुख्यमंत्री भरपूर सहायता दी। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.