बिहारशरीफ, मई 3 -- अजातशत्रु किले के पास अवैध निर्माण पर उठा सवाल, डीजी से शिकायत महानिदेशक को पत्र लिखकर निर्माण रुकवाने की राजगीर के लोगों ने की मांग फोटो: अजातशत्रु : अजातशत्रु किला परिसर के समीप चल रहा निर्माण कार्य। बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता। राजगीर के ऐतिहासिक अजातशत्रु किला परिसर के निकट चल रहे निर्माण कार्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। राजगीर के पुरातत्व प्रेमियों ने इसे संरक्षित स्मारक की प्राचीनता से खिलवाड़ बताते हुए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के महानिदेशक यदुबीर सिंह रावत को शिकायत पत्र भेजा है। पत्र में लोगों ने आरोप लगाया है कि ऐतिहासिक किले के पास हो रहा यह निर्माण कार्य पुरातत्व नियमों के अनुकूल नहीं है। यह भी पढ़ें- अवैध निर्माण कराने के मामले में मुकदमा दर्ज शिकायतकर्ताओं का कहना है कि स्थानीय पुरातत्व कार्यालय और पट...