रामपुर, मार्च 26 -- सपा नेता आजम खां के करीबी पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से स्थानीय अदालत में हाईकोर्ट का आदेश दाखिल किया। कोर्ट गुरुवार को इस मामले में सुनवाई करेगी। उल्लेखनीय है कि 22 फरवरी 2023 को तत्कालीन शहर कोतवाल गजेंद्र त्यागी ने सपा नेता एवं पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दोस्त अनवार हुसैन, सालिम, ताबिल खां, प्रदीप कुमार और पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां के खिलाफ गिरोहबंद अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया था। जिसमें आरोप था कि सभी लोग गिरोह बनाकर संगठित अपराध करते हैं और सरकारी संपत्ति को गायब करने, जुआ खेलकर अवैध रूप से धनार्जन करते हैं। पुलिस ने इस मामले में बाद विवेचना आरोप पत्र अदालत में दाखिल कर दिया था, जिस पर अदालत ने नौ फरवरी 2024 को संज्ञान लेते हुए आरोपियों को सम्मन जारी किए थे। जिसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.