मेरठ, मई 8 -- अजराड़ा गांव में नींव की खुदाई के विवाद को लेकर आमने-सामने आए दो पक्षों के मामले में पुलिस ने अपनी तरफ से कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसके अलावा करीब 20 अन्य लोगों का शांति भंग में चालान किया गया है। वहीं कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस मामले में सांठगांठ कर प्रत्यक्षदर्शियों व निर्दोष लोगों पर कार्रवाई कर रही है। गुरुवार को थाना क्षेत्र के गांव अजराड़ा में कलाम पुत्र इलियास व अब्बास पुत्र उसमान के बीच नींव की खुदाई को लेकर विवाद हो गया था। जिसमें दोनों पक्षों में पथराव और फायरिंग हुई थी। यह भी पढ़ें- अजराड़ा में नींव की खुदाई के विवाद में पथराव-फायरिंग, कई घायल इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीरों पर मुकदमा दर्ज कर अब्बास, नौशाद, कमर, खुशनूद, असलम व शान मोहम्मद निवासी अजराड़...