मेरठ, मई 7 -- मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव अजराड़ा में नींव की खुदाई के विवाद में दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। कहासुनी के दौरान गाली-गलौज और मारपीट के बाद एक पक्ष के लोगों ने होमगार्ड के घर पर पथराव कर दिया। काफी देर पथराव होता रहा। दबंगों ने खुलेआम छतों से फायरिंग कर गांव में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। पुलिस से हालात नहीं संभले तो पीएसी को बुलाना पड़ा। पथराव में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लिया है। पथराव की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कलाम पुत्र इलियास निवासी गांव अजराड़ा का अपने मकान का निर्माण करा रहा है। गुरुवार को वह घर की नींव खुदाई करा रहा था कि पड़ोसी अब्बास पुत्र उसमान ने कल...