मेरठ, जनवरी 7 -- मुंडाली। थाना क्षेत्र के अजराड़ा गांव में वन विभाग ने अभियान चलाकर करीब 25 बंदरों को पकड़ा। इस पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। गांव अजराड़ा में पिछले काफी समय से बंदरों की लगातार बढ़ती संख्या ग्रामीणों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बनी हुई थी। गांव में बंदरों के झुंड दिनभर गलियों, छतों और खेतों में उत्पात मचाते रहते हैं। घरों में घुसकर अनाज, कपड़े व घरेलू सामान को नुकसान पहुंचाने, बच्चों और बुजुर्गों को डराने तथा महिलाओं पर झपटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है जिससे ग्रामीणों में आक्रोश और भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों की लगातार शिकायतों और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को वन विभाग की एक प्रशिक्षित टीम को ग्राम प्रधान अब्दुल वाहिद द्वारा गांव में बंदरों को पकड़ने के लिए बुलाया गया। वन विभाग की टीम ने अभियान चल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.