मेरठ, अप्रैल 9 -- प्रख्यात इस्लामी विद्वान मौलाना अब्दुल्ला मुंगैसी के इंतकाल के बाद अजराड़ा सहित पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। उनके सुपुर्द-ए-खाक के बाद से ही जामिया इस्लामिया अरबिया गुलजार-ए-हुसैनिया में ताजियत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं किठौर विधायक शाहिद मंजूर, आसपा सांसद चंद्र शेखर, नवाजिश शाहिद समेत कई प्रमुख राजनीतिक व सामाजिक हस्तियां अजराड़ा पहुंचीं। सभी ने मदरसे में पहुंचकर मौलाना अब्दुल मालिक से मुलाकात की और मरहूम के लिए दुआ-ए-मगफिरत की। इमरान प्रतापगढ़ी ने गहरे दुख का इजहार करते हुए कहा कि मौलाना मुंगैसी जैसी शख्सियतें सदियों में पैदा होती हैं। उन्होंने कहा कि अपनी भावनाओं को शायरी में बयां करते हुए उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.