मेरठ, अप्रैल 5 -- नीलकंठ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव 'स्पार्क 2026' का शनिवार को आयोजन किया गया। पूरे दिन चले इस मेगा इवेंट में छात्रों की प्रतिभा, ऊर्जा और रचनात्मकता देखने को मिली। देर शाम म्यूजिकल नाइट में हरियाणवी सिंगर अजय हुड्डा और रुबा खान ने रंगा जमाया। देर रात तक छात्र संगीत की धुनों पर थिरकते रहे और पूरा परिसर उत्साह से गूंजता रहा। शुभारंभ दिल्ली की डांस ट्रूप 'डिवाइन टीम' की आकर्षक गणेश वंदना से हुआ। उद्घाटन अवसर पर चेयरमैन बृजवीर सिंह, सचिव अमर अहलावत, डायरेक्टर जनरल डॉ. योगेश भोमिया, डॉ. विशाल कोहली, डॉ. अमित गुप्ता और प्रशासनिक अधिकारी मनोज गोयल उपस्थित रहे। शाम को हरियाणवी गायक अजय हुड्डा और कलाकार रूबा खान ने मंच संभाला। अजय हुड्डा ने '40 किलो वाली गर्ल', 'बहू काले की' और 'टगड़ी' जैसे हिट ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.