बिहारशरीफ, अगस्त 19 -- हिलसा, निज प्रतिनिधि। चिकसौरा थाना क्षेत्र के गोंदू बिगहा-टाड़पर गांव में अजय पासवान की हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक पांच आरोपित पकड़े गये हैं। तीन अभी भी फरार हैं। थानाध्यक्ष गौरव सिंधू ने बताया कि मुख्य आरोपित अमीरक पासवान व उसके भाई श्यामदेव पासवान को गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया गया है। इससे पहले तीन महिलाओं निभा देवी, सुनीता देवी व प्रियंका कुमारी को गिरफ्तार किया गया था। (हिलसा से मनीष कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...