अजय सिंह को आईआईटी दिल्ली से मिली पीएचडी की उपाधि
मुजफ्फर नगर, अगस्त 11 -- आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में नगर के अजय सिंह को इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया गया। अजय सिंह, सेवानिवृत्त सहायक महाप्रबंधक (दूरसंचार) एवं श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामबीर सिंह के सुपुत्र हैं। इस दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे। अजय सिंह की इस गौरवमयी उपलब्धि पर श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के सचिव अतुल कुमार गर्ग सहित संस्था के सदस्यों ने उन्हें और उनके परिवार को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- हल्द्वानी की डॉ.नेहा ने आईआईटी दिल्ली से की पीएचडी यह भी पढ़ें- IIT दिल्ली के 2 कंप्यूटर साइंस ग्रेजुएट्स को मिला प्रेसिडेंट्स गोल्ड मेडल, जानें क्यों दिया जाता है यह सम्मान
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.