अजय सिंह के निधन पर न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
मऊ, मई 16 -- मऊ, संवाददाता। सिविल कोर्ट सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के सदस्य एडवोकेट अजय सिंह के निधन पर शनिवार को अधिवक्ता पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। वहीं बार और बेंच के सदस्यों ने संयुक्त शोकसभा करते हुए गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। शोक प्रकट करने वालों में जनपद न्यायाधीश संजय कुमार यादव, सिविल कोर्ट सेन्ट्रल बार के अध्यक्ष शमसुल हसन, प्रधान परिवार न्यायाधीश निरंजन चंद पाण्डेय, एडीजे बाकर शमीम रिजवी, दीप नारायण तिवारी, छांगुर राम, न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉक्टर प्रवीण यादव, सिद्धार्थ चतुर्वेदी, हरिद्वार राय , अजय कुमार सिंह, राम इकबाल सिंह, ओंकार नाथ सिंह, डीजीसी अजय कुमार सिंह, प्रमोद साहनी आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- निधन से अधिवक्ता न्यायिक कार्य से रहे विरत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.