जौनपुर, जून 15 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। सोशल मीडिया पर भाजपा नेता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है। मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी अजय शंकर दुबे के समर्थक विक्रांत सिंह, नागेश तिवारी निवासी थलोई, भिखारीपुर ने कोतवाली क्षेत्र के रामनगर, घघरिया निवासी इंद्रजीत सिंह पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। समर्थकों के अनुसार आरोपित चार पांच वर्षों से अजय शंकर के खिलाफ सोशल मीडिया के अलावा चौक चौराहों, सार्वजनिक स्थलों पर बैठकर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करता है। आरोपित अक्सर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहा है। यह भी पढ़ें- अजय शंकर दुबे के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, मुकदमा दर्ज जिससे उनके समर्थकों में असंतोष है। मामले बाबत कार्यकारी प्रभारी उपनिरीक्षक ओम प्रकाश ...