लखनऊ, मार्च 1 -- विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) बीएलओ बनाए गए अखिलेश कुमार द्वारा आत्महत्या करने के बाद उनके परिवारीजनों से मिलने फतेहपुर जा रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। अजय राय को सोमवार को फतेहपुर में उनके परिवारीजनों से मुलाकात करनी थी। अजय राय के आने की सूचना मिलने के बाद फतेहपुर के जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक ने लखनऊ पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर उन्हें लखनऊ में ही रोकने की बात कही थी। इस पर उन्हें लखनऊ में हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। अजय राय ने कहा कि वह शांति पूर्वक मृतक के परिवारीजनों से मिलने जा रहे थे। उन्हें इस तरह से हाउस अरेस्ट करना उचित नहीं है। लखनऊ पुलिस आयुक्त को लिखे पत्र में कहा गया है कि होली पर्व और रमजान को देखते हुए उन्हें लखनऊ में ही रोका जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.