प्रयागराज, जुलाई 14 -- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और अन्य कांग्रेसजनों पर दर्ज एफआईआर के विरोध में सोमवार को शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी ने कहा कि सावन मास में श्रद्धालुओं और कांवरियों की सुविधाओं, जलभराव और पीड़ित दुकानदारों की समस्याओं को लेकर प्रस्तावित पदयात्रा को पुलिस प्रशासन ने सरकार के इशारे पर रोक दिया। शांतिपूर्ण पदयात्रा में शामिल कांग्रेस नेताओं पर मुकदमे दर्ज करा दिए। प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को संबोधित ज्ञापन एसीएम प्रथम को सौंपा, जिसमें मांग की गई कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और अन्य कांग्रेसजनों पर दर्ज फर्जी मुकदमे तत्काल रद्द किए जाएं। प्रदर्शन में कोआर्डिनेटर हरिकेश त्रिपाठी, संजय तिवारी, जिया उबैद, मुकुंद तिवारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.