लखनऊ, मई 23 -- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बीते दिनों लखनऊ में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के जांच की मांग की है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। अजय राय ने कहा कि बीते साल सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिलेश जायसवाल ने इंफ्रास्ट्रक्चर उपसमिति को चिट्ठी लिखकर न्यायालय परिसर के आसपास जाम और अन्य समस्याओं पर विस्तृत सुझाव दिए थे। उनपर कोई कार्रवाई तो नहीं हुई लेकिन बीते दिनों उच्च न्यायलय के आदेश की आड़ में वकीलों के चैंबर तोड़े गए और अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज भी किया गया। वहां पर रामचरित मानस का पाठ कर रहे पंडितजी के साथ मार-पीट की गई। पवित्र रामचरित मानस को फेंक दिया गया। लाठीचार्ज में कई अधिवक्ता घायल हुए। यह भी पढ़ें- लखनऊ में लाठीचार्ज के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शनअधिवक्ताओं...