गंगापार, फरवरी 5 -- भाजपा विधायक सरोजनी नगर डॉ. राजेश्वर सिंह के विरुद्ध कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रतिनिधि एवं मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह एडवोकेट ने पुलिस कमिश्नर प्रयागराज से मुलाकात कर उनके नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए अजय राय के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि एक फरवरी 2026 को सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र के नटकुर गांव में आयोजित कांग्रेस के संविधान संवाद महापंचायत कार्यक्रम के दौरान अजय राय ने सार्वजनिक मंच से डॉ. राजेश्वर सिंह के खिलाफ अत्यंत अभद्र, आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.