अजय महतो को गिरफ्तार करने के लिए दो दशक से परेशान थी झारखण्ड पुलिस
गिरडीह, जुलाई 19 -- गिरिडीह। प्रतिबंध नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के स्पेशल एरिया कमेटी मेंबर अजय महतो उर्फ टाइगर को गिरफ्तार करने के लिए झारखंड पुलिस पिछले डेढ़ से दो दशक से परेशान थी। टाइगर जंगल हो या शहर कहीं भी बड़ी नक्सली वारदातों को अंजाम देकर चला जाता। इस बार अजय महतो पारसनाथ के तराई वाले जंगल में आया था। हालांकि उसके खुखरा थाना क्षेत्र के हरलाडीह जंगल में आने की सूचना गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार को मिल गयी। इसके बाद एसपी ने इसकी जानकारी पुलिस महानिदेशक को दी। इसके बाद सटीक रणनीति बनाई गई फिर अजय को जंगल में ही दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के बाद शनिवार की शाम अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने मीडिया के सामने लाया। एसपी डॉ बिमल कुमार ने पूरी कार्रवाई की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- साल 2005 में नक्सली संगठन में दस्ता सदस्य के रूप में शामिल हुआ थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.