अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री मांडविया से की भेंट
हल्द्वानी, अगस्त 20 -- हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार एवं युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों के साथ श्रम एवं रोजगार, युवा कल्याण और खेलों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। भट्ट ने क्षेत्र से संबंधित विषयों को भी केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.