अजय बने कॉन्ट्रैक्टर वेलफेयर एसो. के अध्यक्ष
हरिद्वार, जून 23 -- हरिद्वार, संवाददाता। सिडकुल क्षेत्र में विभिन्न कंपनियों से जुड़े ठेकेदारों ने मंगलवार को बैठक कर कॉन्ट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन का गठन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत ठेकेदारों को अनेक प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। सभी ठेकेदारों का एक मंच पर आना समय की आवश्यकता है। संगठन का उद्देश्य ठेकेदारों के अधिकारों की रक्षा करना, उनके व्यावसायिक हितों को सुरक्षित रखना, उद्योगों और ठेकेदारों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। सर्वसम्मति से कॉन्ट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अजय कुमार तिवारी को अध्यक्ष, विवेक कुमार चौहान महामंत्री, मोहन राणा, सचिन चौधरी, गौरव, अनुज चौहान को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह भी पढ़ें- अजय बने कॉन्ट्रैक्टर वेलफेयर एसो. के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.