देवघर, अप्रैल 19 -- ​देवघर,प्रतिनिधि। एसोसिएशन ऑफ इंडियन वर्किंग जर्नलिस्ट ने झारखंड प्रदेश में संगठन का विस्तार किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीवीपी चंदन की अनुशंसा पर अजय चंद्र सिंह को झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष और मुन्ना कापरी को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है। 17 अप्रैल 2026 को जारी मनोनयन पत्र के माध्यम से राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने इस नई टीम पर भरोसा जताया है। ​मनोनयन पत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव ओमेन्द्र सक्सेना ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की है कि वे झारखंड में जिलावार संगठन का विस्तार करेंगे। संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ राज्य के पत्रकारों की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने और उनके समाधान के लिए कार्यकारिणी की स्वीकृति प्राप्त करने की जिम्मेदारी भी इन्हें सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...