अजय पांडेय बने अध्यक्ष, कुमार गौरव शुक्ला महामंत्री निर्वाचित
शाहजहांपुर, अप्रैल 17 -- पुवायां। तहसील परिसर में गुरुवार को बार संघ के विभिन्न पदों के लिए चुनाव संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर अजय पांडेय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंद्रजीत वर्मा को 52 वोट से हराकर जीत हासिल की। अजय को 125, इंद्रजीत को 75, सुनील पाठक को 58 और विजय त्रिवेदी को 13 मत मिले। महामंत्री पद पर कुमार गौरव शुक्ला ने अनिल सिंह को सात वोट से पराजित किया। शुक्ला को 82 और अनिल को 75 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर सतीश कनौजिया ने 157 वोट पाकर नवीन मिश्रा को हराया। अन्य पदों पर भी प्रत्याशी विजयी रहे। परिणाम घोषित होने के बाद अधिवक्ताओं ने खुशी जताते हुए मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी। यह भी पढ़ें- अध्यक्ष पद पर शीशपाल सिंह और महासचिव पद पर रणधीर सिंह विजयी, चेतन कुमार बने उपाध्यक्ष
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.