अजय पटेल हत्याकांड के फरार मुख्य आरोपी असलम पर 10 हजार का इनाम घोषित
मोतिहारी, सितम्बर 5 -- हरसिद्धि (निज संवाददाता)। थाना क्षेत्र के मठलोहियार छतवनीया टोला निवासी अजय पटेल हत्याकांड के फरार मुख्य आरोपी मोहम्मद असलम आलम पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए इनाम की घोषणा करते हुए उसकी सूचना देने की अपील की है। पुलिस ने आरोपी का फोटो भी जारी किया है। बताया जाता है कि बीते 8 मई को मठलोहियार छतवनीया टोला निवासी अजय पटेल की मारपीट कर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को झोपड़ी के खंभे से लटका दिया था। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले को लेकर मृतक अजय पटेल की मां प्रेमी देवी ने हरसिद्धि थाना में आवेदन देकर मोहम्मद असलम आलम समेत आठ लोगों को नामजद आरोपी बनाया था। घटना के बाद से ही पुलिस नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.