देहरादून, अप्रैल 26 -- देहरादून। पीएनबी स्टॉफ कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी, देहरादून के अध्यक्ष अजय अग्रवाल और उपाध्यक्ष प्राची शुक्ला चुनी गई। रविवार को सोसाइटी के पदाधिकारियों के पांच वर्षीय चुनाव सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इसके साथ ही प्रदीप आनंद को सोसाइटी का सचिव का पद मिला। इस दौरान इलेक्शन ऑफिसर नीरज कुमार, सोसाइटी के सदस्य सुधीर शर्मा, एसके जैन, डीएस भंडारी, प्रदीप सिंघल, वीके सिंघल और राजेश शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- प्रबंधन समिति ने निर्विरोध लक्ष्मी रानी को अध्यक्ष व सूरजभान चौहान को उपाध्यक्ष बनाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...