देवघर, मार्च 11 -- सारवां,प्रतिनिधि। थाना अंतर्गत अजय नदी में बालू का अवैध उत्खनन एक गंभीर मसला बन गया है। व्यापक पैमाने पर रात में बालू की चोरी हो रही है। इससे पर्यावरण की क्षति के साथ सरकारी राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है। बालू के सौदागरों की गिद्ध नजर मानजोरी घाट के सुनहले और चमकदार बालू पर है। जिसे ट्रैक्टर में भरकर दुगुनी रकम के साथ दुमका के तालझारी, पालाजोरी व सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र में खपाने का कार्य बेखौफ चल रहा है। जब सारी दुनिया सोती है तब बालू के सौदागरों का तांडव शुरू होता है। रात 11 बजे से बालू खपाने का कार्य होता है। जो अति भोर तक चलता है। मानजोरी एवं जियाखाड़ा घाट से बालू लेकर टैक्टर मणिगढ़ी, नौखेता व डकाय दुबे बाबा मंदिर रास्ते से बिरजामुन मोड़ से अन्य प्रखंडो में प्रवेश करता है। मिली भगत की वजह से बालू के सौदागर बेखौफ...