नई दिल्ली, मई 14 -- अजय देवगन प्रैंकस्टर हैं। शूटिंग के साथ वह सबके साथ शैतानियां करते हैं। अपने को-एक्टर्स और एक्ट्रेसस में उन्होंने शायद ही किसी को छोड़ा हो। पर्दे पर लोगों को डराने वाले अमरीश पुरी को भी नहीं। एक इंटरव्यू में अजय देवगन ने बताया कि उनकी बॉन्डिंग अमरीश पुरी से काफी अच्छी थी। वह उनके पैर छूते थे और टांग भी खींचते थे।रैंगिंग पर गुस्सा होते थे अमरीश पुरी अजय देवगन ने वरायटी इंडिया को बताया कि पहले को-स्टार जिससे उनकी बॉन्डिंग हुई, वो अमरीश पुरी थे। वह बोलते हैं, 'मैं कहूंगा कि संजू, सलमान वगैरह के अलावा, पहली फिल्म मैंने अमरीश पुरी के साथ की थी। वह जेम थे। वह मुझसे बहुत-बहुत सीनियर और बुजुर्ग थे। इंडस्ट्री में सिर्फ वही ऐसे इंसान थे जिनके मैं पैर छूता था लेकिन हम दोस्तों की तरह थे। मतलब मैं उन्हें कुछ भी बता सकता था। मैं उनक...