नई दिल्ली, जून 10 -- बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन सिर्फ फिल्मों से ही नहीं, बल्कि शेयर बाजार में अपने निवेश को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। इन दिनों उनकी होल्डिंग वाली कंपनी पैनोरमा स्टूडियोज़ इंटरनेशनल (Panorama Studios International) एक बार फिर निवेशकों का ध्यान खींच रही है। मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर की इस कंपनी के शेयर ने पिछले कुछ महीनों में शानदार रिकवरी दिखाई है और अपने 52-सप्ताह के निचले स्तर से करीब 65% तक उछल चुका है। हालांकि, बुधवार को बाजार में कमजोरी के बीच कंपनी का शेयर 4.24% गिरकर Rs.47.88 पर बंद हुआ, लेकिन लंबी अवधि के नजरिए से देखें तो स्टॉक ने निवेशकों को राहत देने वाली वापसी की है। पैनोरमा स्टूडियोज़ इंटरनेशनल (Panorama Studios International) का 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर Rs.60.63 और न्यूनतम स्तर Rs.28.96 रहा है। मौजूदा भ...