अजय डूबा नहीं था, उस गला दबाकर नदी में फेंका था
बरेली, मई 29 -- फतेहगंज पश्चिमी। उनासी का युवक नदी में नहाते समय नहीं डूबा था। उसकी हत्या कर शव नदी में फेंका था। पोस्टमार्टम में उसकी गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि होने से मामले में नया मोड़ आ गया है। नदी में डूबे उनासी के अजय का शव गुरुवार को एसडीआरएफ ने बहगुल नदी से निकाला था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को बरेली भेज दिया। पोस्टमार्टम में अजय के पेट में पानी नहीं मिला। उसका गला दबाने की पुष्टि होने से मामले में नया मोड़ आ गया है। गला दबाने से मौत होने से स्पष्ट है अजय दोस्त के साथ नहाते समय बहगुल नदी में नहीं डूबा था। गला दबाकर उसकी हत्या कर शव नदी में फेंका था। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार का कहना ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। यह भी पढ़ें- बहगुल नदी में डूब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.