अजय ट्रैफिक शाखा व कुलदीप बने तकनीकी शाखा अध्यक्ष
बांदा, मई 14 -- बांदा। यूपी रोडवेज इंपलाइज यूनियन की बैठक में गुरुवार को बांदा डिपो शाखा के चुनाव हुए। अजय मिश्रा ट्रैफिक शाखा और कुलदीप सिंह राजपूत तकनीकी शाखा के अध्यक्ष मनोनीत किए गए। बधाई देने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके कर्तव्य याद दिलाए गए। चित्रकूटधाम क्षेत्र के तत्वावधान में वरिष्ठ लिपिक मुबीनुस्समद की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें चुनाव के बाद समस्याओं पर चर्चा की गई। कार्यालय सहायक प्रथम अजय मिश्रा ट्रैफिक शाखा अध्यक्ष, आनंदराज दीक्षित मंत्री तथा दुर्गेश तिवारी तकनीकी शाखा अध्यक्ष और कुलदीप मंत्री बनाए गए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। क्षेत्रीय मंत्री रविशंकर शर्मा ने पदाधिकारियों को बधाई दी। यह भी पढ़ें- रोडवेज कर्मियों ने किया विरोध-प्रदर्शन कहा कि परिवहन निगम पर निजीकरण का संकट है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.