सिद्धार्थ, मार्च 19 -- सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ जनपद शाखा का अधिवेशन एवं द्विवार्षिक चुनाव लोहिया कला भवन में हुआ। इसमें अजय कुमार गुप्त लगातार छठी बार लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष मनोनीत हुए।वहीं आनंद गौतम को जिला मंत्री व प्रभात सैनी को उपमंत्री मनोनीत किया गया। इस अवसर पर शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी,शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा, कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...