अजय को मिली नई जिम्मेदारी
बलिया, अगस्त 9 -- बैरिया। लोक जनशक्ति पार्टी (रामबिलास) के किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव पांडे ने बैरिया निवासी कुंवर अजय कुमार सिंह मंटू को प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष के तरफ से जारी पत्र में कुंवर अजय कुमार सिंह मंटू को पार्टी के नीतियो व कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाकर लोक जनशक्ति पार्टी के सुप्रीमो चिराग पासवान के विचारधारा को समृद्ध बनाने की अपेक्षा की गई है।इस संदर्भ में कुंवर अजय सिंह मंटू ने बताया कि लोक जनशक्ति पार्टी के नीतियों और कार्यक्रमों को आम जन तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.