अजय कुमार गुप्ता झारखंड राज्य पंचायत सहायक संघ के प्रदेश संयोजक मनोनीत
दुमका, जुलाई 30 -- दुमका, प्रतिनिधि। पंचायत सहायक संघ के जिला अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता को उनके सराहनीय कार्यों को देखते हुए झारखंड राज्य पंचायत सहायक संघ की प्रदेश कमिटी द्वारा प्रदेश संयोजक के पद पर मनोनीत किया गया है। इस संबंध में अजय गुप्ता ने कहा कि मुझे जो सम्मान और दायित्व दिया गया है, उसके लिए मैं प्रदेश कमिटी के सभी पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि मुझे सौंपे गए इस पद का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करूंगा। अजय गुप्ता ने आगे कहा कि पंचायत सहायकों के हित और भविष्य को सुरक्षित करना मेरी प्राथमिकता रहेगी। पंचायत सहायकों की समस्याओं के समाधान और उनके मान-सम्मान के लिए मैं सदैव तत्पर रहूंगा। उन्होंने सभी पंचायत सहायकों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.