कानपुर, अगस्त 31 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक अजय कपूर के बहन फाउंडेशन के बैनर तले हुए राखी महोत्सव के सातवें दिन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और आत्मीयता की छटा दिखी। 2100 बहनों ने भाई अजय कपूर की कलाई पर राखी बांधी। समारोह में अभिनेत्री एवं लोकप्रिय मराठी-हिंदी फिल्म स्टार वर्षा उसगावकर ने भी शिरकत की।अजय कपूर ने कहा कि राखी महोत्सव उनके लिए केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बहनों के साथ आत्मीय रिश्ते और विश्वास का पर्व है। वर्षा उसगावकर ने कहा कि देश में अनेक कार्यक्रम देखे हैं पर हजारों बहनों को एक साथ भाई के रूप में किसी व्यक्ति के प्रति इतना स्नेह और विश्वास व्यक्त करते देखना अपने आप में अनुभव है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: अजय के राखी महोत्सव में पहुंचे सुरेश खन्ना और मंदाकिनी यहां किरन, गीता पांडे, आमना बेगम, सुश...