बदायूं, अप्रैल 27 -- सैजनी के सीबीजी प्लांट में बीते 12 मार्च को हुए दो अफसरों की हत्याकांड के मुख्य आरोपी अजय प्रताप जांच और उपचार के बाद आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज से वापस बदायूं जेल ले आया गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच उसे शनिवार सुबह आगरा मेडिकल कॉलेज भेजा गया था जहां जांच पड़ताल व चिकित्सीय परीक्षण के बाद देररात वापस जेल लाया गया है। बीते 12 मार्च को सैजनी गांव स्थित एचपीसीएल के सीबीजी प्लांट में डीजीएम सुधीर कुमार गुप्ता और डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी अजय प्रताप सिंह को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। इस दौरान उसके दोनों पैरों में गोली लगी थी। इसके बाद से ही उसका इलाज जारी है। आगरा मेडिकल कॉलेज में उपचार के बाद उसे फिर जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अजय प्रताप सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.