शाहजहांपुर, मार्च 30 -- पुवायां। छह दिन पूर्व अजय पाल की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। नगर के मोहल्ला तकिया निवासी धनीराम के पुत्र अजय पाल को 23 मार्च दोपहर 11 बजे नगरा गांव के राजपाल घर से बुलाकर अपने साथ काम करने के लिए ले गए थे जिसके बाद 24 मार्च को प्राइवेट एंबुलेंस से राजपाल को गंभीर हालत में घर भिजवा दिया। परिजन राजपाल को निजी अस्पताल में लेकर गए और इलाज शुरू कराया, शाम 4 बजे डॉक्टर ने राजपाल को मृत घोषित कर दिया। घटना के चार दिन बाद पीएम रिपोर्ट की जानकारी मिलने पर परिजनों ने पुलिस के उच्चअधिकारियों से मामले की शिकायत की तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आनन-फानन में आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को रविवार को जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.