अजमेर, मई 14 -- अजमेर के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से की जा रही मांग को देखते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी के प्रयासों से अजमेर से मुंबई और दौंड के लिए तीन नई वीकली ट्रेनों को मंजूरी मिली है। इनमें से 2 ट्रेनें मुंबई के लिए जबकि एक दौंड के लिए चलेगी जो जयपुर, कोटा, रतलाम और सूरत जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ेंगी। इन ट्रेनों के शुरू होने से व्यापारियों, विद्यार्थियों और पर्यटकों को काफी सुविधा होगी और रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी।अजमेर से मुंबई के लिए 2 ट्रेनें अजमेर संसदीय क्षेत्र के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग और यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी की अनुशंसा पर अजमेर से मुंबई एवं दौंड़ के लिए 3 नई वीकली ट्रेनों के संचालन को मंजूरी मिली है। केंद्रीय मंत्र...