गया, दिसम्बर 25 -- गया जंक्शन से होकर गुजर रही 12988 डाउन अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक यात्री की मौत हो गई। गुरुवार को ट्रेन में एक यात्री के अचेत होने की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन में अफरातफरी मच गई। डीडीयू रेल मंडल मुख्यालय के सिक्योरिटी कंट्रोल से सूचना मिलने के बाद गया आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव के निर्देश पर आरपीएफ की टीम त्वरित रूप से गया जंक्शन पहुंची। ट्रेन के गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर पहुंचते ही आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर विकास कुमार, जवान, जीआरपी के अधिकारी व जवान तथा चिकित्सा टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। टीम ने ट्रेन के पीछे से तीसरे कोच को अटेंड किया। कोच में पाया गया कि शेख हासिल (55 वर्ष), पिता मनाई खान, निवासी गोलपुर, जिला बीरभूम (पश्चिम बंगाल) अचेत अवस्था में पड़े हुए हैं। ऑन ड्यूटी डॉक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.