अजमेर शरीफ दरगाह में चादरपोशी कर मांगी अमन-चैन की दुआ
सीवान, सितम्बर 5 -- सीवान। राजस्थान के अजमेर शरीफ स्थित ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में राजद नेता अनवारूल हक दरबार ने चादरपोशी कर देश और समाज में अमन-चैन, शांति और भाईचारे के लिए दुआ मांगी। उन्होंने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के पवित्र मजार पर जियारत कर देश की खुशहाली, तरक्की और आपसी सौहार्द की कामना की। पूर्व विधायक सत्यदेव सिंह के पुत्र विजय राज और रुद्र राज सिंह भी मौजूद रहे। चादरपोशी के दौरान दरगाह परिसर में श्रद्धा और आस्था का माहौल बना रहा। राजद नेता अनवारूल हक दरबार ने कहा कि ख्वाजा गरीब नवाज का संदेश प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.